कावर में पानी उपलब्धता के लिए गंडक से जोड़ने को लेकर की जा रही पहल : डीएम - Dainik Darpan

Hot

Post Top Ad

Tuesday, March 3, 2020

कावर में पानी उपलब्धता के लिए गंडक से जोड़ने को लेकर की जा रही पहल : डीएम


हरेक माह के पहले मंगलवार को जल जीवन हरियाली दिवस मनाने की परंपरा जिले भर में शुरू की गई। इसको लेकर शहर के कारगिल भवन में जल जीवन हरियाली दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीएम ने कहा कि जल जीवन हरियाली अभियान के तहत मंझौल स्थित स्थानीय कावर झील में जल की उपलब्धता व पर्याप्तता सुनिश्चित करने हेतु उसे गंडक नदी से जोड़ने संबंधी कार्य योजना तैयार की जा रही है। कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण व संवर्द्धन हमारा महत्वपूर्ण कर्त्तव्य है। इस दिशा में सरकारी प्रयासों से अलग निजी तौर पर भी प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जल जीवन हरियाली अभियान के तहत विभिन्न 11 घटकों के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रयास कर रही है, लेकिन आमजन के सहयोग से ही वास्तविक उद्येश्यों को भी बल मिलेगा।

रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को अपनाने की जरूरत

डीएम ने कहा कि सोख्ता निर्माण, रेनवाटर हार्वेस्टिंग पद्धति को अपनाने तथा कृषि कार्यों में स्प्रिंकल व ड्रीप सिंचाई एवं जैविक खेती को भी बड़े पैमाने पर अपनाए जाने की आवश्यकता है। डीएम ने कहा कि जल जीवन हरियाली दिवस को मनाए जाने का मुख्य उद्येश्य यही है कि हम प्राकृतिक संसाधनों के अनुपयोग व उसके संरक्षण को लेकर संवेदनशील रहें। कार्यक्रम के दौरान डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जल जीवन हरियाली अभियान के विभिन्न अवयवों के लिए निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहन एवं उर्जा की बचत पर बल पर विशेष परिचर्चा आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रभारी निदेशक, डीआरडीए मंजू प्रसाद, स्थापना उप समाहर्त्ता संदीप कुमार सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

जल जीवन हरियाली की बैठक करते डीएम।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Begusarai News - initiative to link gandak for water availability in kavar dm


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TiGGB1

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad