बेगूसराय| इन दिनों कचहरी और एसपी ऑफिस के आस पास बाइक चोरों का आतंक चरम पर है। आये दिन कचहरी के आस पास से बाइक की चोरी हो रही है। बुधवार को एक बार फिर चोरों ने तारीख करने कचहरी पहुंचे जुगल महतो की बाइक चोरी कर ली। चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर घाट निवासी जुगल महतो ने अपनी बाइक चोरी होने की एफआईआर नगर थाना में दर्ज कराई है। पीड़ित का कहना है कि वह कोर्ट में तारीख पर आया था। व्यवहार न्यायालय के पास सड़क पर अपनी बाइक खड़ी कर कोर्ट परिसर में चला गया। कुछ देर बाद वापस आया तो देखा कि उनकी बाइक गायब है। नगर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VRyn0R
No comments:
Post a Comment