सुबह चार से सात बजे तक जाम रहा थाना रोड, सड़क पर ही ट्रकों को खड़ा कर सामान किया जा रहा था अनलोड - Dainik Darpan

Hot

Post Top Ad

Thursday, April 16, 2020

सुबह चार से सात बजे तक जाम रहा थाना रोड, सड़क पर ही ट्रकों को खड़ा कर सामान किया जा रहा था अनलोड

कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग को लेकर गुरुवार की सुबह थाना रोड में लॉकडाउन टूटता नजर आया। यहां पर सरकार की गाइड लाइन का पालन नहीं हो रहा था। जिस तरह सुबह में लोगों की भीड़ जुटी थी, यह जानलेवा साबित हो सकती है। न तो किसी के चेहरे पर मास्क था और न ही किसी को सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल। कोई सब्जी बेच रहा था तो कोई सब्जी खरीदने पहुंचा था। मजदूर भी बिना मास्क पहने सामान अनलोड कर रहे थे। हालांकि यह आवश्यक वस्तुओं में शामिल है, लेकिन लॉकडाउन टू के नियम का पालन नहीं किया जा रहा था।

सुबह 4 बजे से ही सब्जी की गाड़ियां आ गई थीं। सब्जी मंडी के सामने ही सड़क पर गाड़ी अनलोड किया जा रहा था। इससे जाम लग गया। जाम सुबह सात बजे तक लगा रहा। यहीं पर सब्जी के छोटे व्यवसायी भी आ गए थे। वे भी खरीदारी कर रहे थे। लेकिन, दो से तीन मीटर दूर रहने का दायरा खत्म हो गया था। सबसे परेशानी वाली बात थी कि वहां पर अधिकतर लोग बिना मास्क के भी दिख रहे थे। इस तरह का कारोबार रोज सुबह में यहां पर देखने को मिल रहा है। सीवान जिले को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। फिर भी लोग पूरी तरह से सचेत नहीं हो रहे है।

इधर, शहर में सुबह में मॉर्निग वॉक करने वालों की संख्या भी कम नहीं हो रही है। पुलिस द्वारा चेतावनी देने के बाद भी रोज अहले सुबह लोग घरों से बाहर निकल कर सड़कों के किनारे टहल रहे हैं। गुरुवार की सुबह थाना रोड, डीएवी कॉलेज रोड, मौलेश्वरी चौक के पास बिना मास्क के ही मॉर्निंग वॉक करते लोग देखे गए। गांधी मैदान में भी लोग मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। जबकि गांधी मैदान में मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों को पुलिस ने नहीं टहलने की चेतावनी दी। इसके अलावा भी लोग कई स्थानों पर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे।
शाम में पुलिस पूरी तरह से अलर्ट
शाम में पुलिस पूरी तरह से शहर में अलर्ट नजर आती है। इस वजह से लोग सुबह में ही शहर में निकलने का प्रयास कर रहे हैं। शाम में स्टेशन रोड रामराज्य मोड़ आेवरब्रिज के पास लोगों को बिना जांच के पुलिस नहीं जाने दे रही है। इधर, दोपहर में बबुनिया मोड़, मखदुम सराय मोड़, जेपी चौक, बड़हरिया स्टैंड के पास, अस्पताल मोड़ के पास पुलिस अलर्ट दिख रही है। यहां पर बिना काम के आने पर लोगों की पिटाई भी हो रही है। साथ ही मुर्गा भी बनवाया जा रहा है। उठक-बैठक भी कराई जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Police station road jammed from four to seven in the morning, trucks were being loaded on the road and unloaded


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yijqem

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad