कोरोना वायरस से बचाव को लेकर ध्यान में रखते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजेश कुमार सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारियों द्वारा मंडलकारा का निरीक्षण किया गया। जिसके बाद पथरैटा एवं महादेव नगर के महादलित टोला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहयोग से भोजन का वितरण किया गया। मंडलकारा के निरीक्षण के दौरान सभी वार्ड का निरीक्षण कर सभी कैदियों के बीच कोरोना वायरस बीमारी के बारे में जागरूक करने एवं सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन हेतु जेल प्रशासन को निर्देशित भी किया गया।
जेल प्रशासन के द्वारा तीन कमरों का आइसोलेशन वार्ड का भी निर्माण किया गया है। जिसमें जमुई से भेजे गए अतिरिक्त 50 बंदियों को एहतियात के तौर पर रखा गया है। जेल निरीक्षण में जिगर साह, सोनल विश्वास एवम प्रशिक्षु न्यायिक पदाधिकारी जितेंद्र कुमार उपस्थित थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक द्वारा भोजन वितरण कार्य का निरीक्षण मुख्य न्यायिक ने किया। स्वयं भोजन का वितरण किए। जिला महामंत्री भाजपा संजय कुमार उर्फ कारु सिंह ने बताया कि गुरुवार को पथरैटा एवं महादलित टोला में वितरण किया गया वहीं बरबीघा प्रखंड के बबनबीधा के महादलित टोला में भोजन वितरण किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34G3u1w
No comments:
Post a Comment